अंतर्राष्ट्रीय विश्व शांति दिवस पर यूथ रेडकॉस सोसायटी द्वारा ‘विश्व शांति और अहिंसा’ विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जामगांव आर । शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय जामगाँव आर (भरर) में अंतर्राष्ट्रीय विश्व शांति दिवस पर यूथ रेडकॉस सोसायटी द्वारा ‘विश्व शांति और अहिंसा’ विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का अयोजित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आबिद हसन खान ने अहिंसा को शांति स्थापित करने का माध्यम बताया उन्होनें कहा कि राष्ट्रों के बीच जारी युध्द का अंत वार्ता पर ही समाप्त होता है। डॉ. अरूणेन्द्र कुमार तिवारी ने अपने उद्बोधन में देश की आजादी के लिए महात्मा गांधी के अहिंसा आंदोलन पर चर्चा करते हुए देश में भाई चारा, प्रेम के लिए अहिंसा को संवाद का सर्वोत्तम माध्यम कहा ।

प्रभारी प्राचार्य नीता कुम्भारे ने विद्यार्थियों से आपसी प्रेम, भाईचारा शांति के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का आव्हान किया। वाद विवाद प्रतियोगिता में मनोज प्रथम एवं गायत्री द्वितीय स्थान रहे। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन डॉ. संतोष कुमार पाण्डेय ने किया ।