शासकीय महाविद्यालय जामगांव आर में कारगिल विजय दिवस पर विद्यार्थियों ने सुनी युद्ध में विजय होने की दास्तान, राष्ट्र प्रथम के संकल्प से दी श्रद्धांजलि और लगाया एक पेड़ कारगिल शहीदों के नाम


शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय जामगांव आर में 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ शिखा अग्रवाल के मार्गदर्शन में शहीद डोमेश्वर के ज्येष्ठ भ्राता श्री चूरामन साहू ,उनके सहयोगी एक्स आर्मी सर्विस मेन श्री लोमश यादव, श्री ओ पी साहू, श्री सी के साहू जी ने अपनी उपस्थिति प्रदान की। कार्यक्रम मे शहीदों को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। महाविद्यालय के विद्यार्थियों, अधिकारियों कर्मचारियों ने कारगिल शहीदों के साथ शहीद डोमेश्वर के बलिदान को भी याद किया।  महाविद्यालय  की प्राचार्य डॉ शिखा अग्रवाल ने नेशन फर्स्ट के संकल्प को दोहराते हुए सभी से अपने कर्तव्यों को पूरी लगन से करने की बात साझा की।   विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों और वीरता के नारों से माहौल को जोशपूर्ण बना दिया । भारतीय सेना से रिटायर छत्तीसगढ़ के सपूत श्री लोमश यादव और श्री ओ पी साहू ने युद्ध के समय के अपने अनुभवों को विद्यार्थियों से साझा किया । विद्यार्थियों को देश सेवा के लिए आर्मी मे अपना कैरियर बनाने की जानकारी दर्शन अकादमी के संयोजक श्री चूरामन साहू और उनके सहयोगी श्री सी के साहू ने प्रदान की। अग्निवीर, सेना मे  जनरल ड्यूटी की परीक्षाओं  के साथ अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु विद्यार्थियों को गाइडेंस प्रदान किया गया। अंत में कारगिल के वीर शहीदों के नाम भी एक पौधा सुरक्षा की प्रतिज्ञा के साथ लगाया गया । अपने बीच मैडल और वर्दी धारण किए वीरों को देख नव प्रवेशित विद्यार्थियों ने उनके साथ सेल्फी लेकर अपना उत्साह प्रकट किया ।  कार्यक्रम का संचालन रा से यो प्रभारी श्रीमती चेतना सोनी ने किया , धन्यवाद ज्ञापन डॉ अरुणेंद्र तिवारी ने अपनी देशभक्ति कविता से किया। कार्यक्रम मे सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने अपना सहयोग प्रदान किया। विद्यार्थियों में जया रानी, श्रद्धा, जानकी, दिव्या, अनिल, प्रवीण, सरिता, खुशी, ईशा, नीता, लिलिमा  का सक्रिय सहयोग रहा।