पाटन।।छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आव्हान पर दिनांक 18/03/2026 दिन बुधवार को भोजन अवकाश के दौरान जिला एवं ब्लाक मुख्यालयों में मोदी की गारंटी को लागू करवाने व 11 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर माननीय मुख्यमंत्री छ0ग0शासन एवं मुख्य सचिव,छ0ग0शासन के नाम ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया है। महेन्द्र कुमार साहू ब्लाक संयोजक कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ब्लाक पाटन ने बताया कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडररेशन से संबद्व समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारी भोजन अवकाश के दौरान (दोपहर समय 1.30 बजे) अधिक से अधिक संख्या में जनपद पंचायत पाटन के सामने शिव मंदिर के पास आंदोलन स्थल में उपस्थित होकर अपनी एकता और अधिकारों की आवाज बुलंद करेंगे व माननीय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पाटन को ज्ञापन सौपेंगे।।







