राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर PHC बेलरगांव में पदस्थ डा.जयकिशन नाग वं सभी स्टाफ का किया गया सम्मान

नगरी/ सिहावा,बेलरगांव।राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर आज बेलरगांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डा.जयकिशन नाग एवं डा.शिवेद्र राजवाड़े को शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया वं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में सेवा दे रहे सभी कर्मचारियों का भी तिलक लगाकर स्वागत किया गया ।भारतीय जनता पार्टी बेलर मंडल के युवा मोर्चा साथियों द्वारा ।डा.जयकिशन नाग बेलर क्षेत्र के लोगों को अच्छी सेवा दे रहे चाहे रात हो दिन जब भी किसी मरीजों को तकलीफ़ होता है तो घर में भी पहुंच कर सेवा देते डा.जयकिशन इस क्षेत्र के लिए मसीहा भी है।

इसके पूर्व डा.जयकिशन नाग के पिता जी डा.एस.के.नाग भी पूरी तरह से सेवा दे चुके है और आज वह सेवानिवृत्त हो चुके उसके बाद भी लोगों को सेवा दे रहे हैं बेलर क्षेत्र के लोगों को जब डा.एस.के.नाग की पहली पोस्टिंग बेलर में हुई तो यहां पहुंचने के लिए सड़क नहीं थी नदी नाले उफान पर हो तो 4-4 दिन के गांव से कट जाते थे।नकसल मूवमेंट चरम पर था कई डाक्टरों ने ज्वाइन करने से मना कर दिया। लेकिन डा.नाग डटे रहे।80-90 के दशक में बेलर मलेरिया और डायरिया का हाट स्पाट था डा.नाग ने घर घर जाकर दवा बांटी कुएं में क्लोरीन डलवाई आज बेलर मलेरिया मुक्त है 2020 में शासकीय सेवा से रिटायर हुए। लेकिन बेलर छोड़कर नहीं गए। यहां के लोगों को परिवार मानकर सेवा कार्य में जुटे बस्तर सीमा की 20 गांव के लोग इन्हीं के भरोसे हैं सर्पदंश का इंजेक्शन हो या डिलिवरी केस लोग सबसे पहले नाग डाक्टर को ढूंढ़ते हैं। स्वस्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम के लिए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित राज्य सरकार ने लाइफ टाइम अचीवमेंट दिया लेकिन डा नाग कहते हैं सबसे बड़ा अवार्ड तब मिलता है जब कोई मां कहती हैं डाक्टर साहब आपके कारण मेरा बच्चा जिंदा है।

जिसमें युवा मोर्चा बेलर मंडल के द्वारा राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर सम्मानित किया जिसमें मुख्य रूप से मंडल महामंत्री दीपक साहू,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मौर्यध्वज सेन, मंडल मीडिया प्रभारी उमेंद्र दीवान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लिलेश प्रजापति, मंडल कोषाध्यक्ष उमेश साहू, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष विमल मंडावी,धननु साहू,कैशांत गुप्ता, शंभूनाथ साहू उपस्थित थे।