5 अक्टूबर को बाजार चौक उतई में भाजपा उतई मंडल एवं भाजयुमों उतई मंडल के द्वारा प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का करेंगे पुतला दहन

उतई छत्तीसगढ़ की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार के संरक्षण में हुए पीएससी भर्ती घोटाले एवं उतई नगर के आम बाजार में पिछले कुछ समय से लगातार बाइक,ऑटो आदि की चोरियां हो रही हैं, और पुलिस विभाग के द्वारा उचित कार्यवाही नहि किये जाने व नगर पंचायत उतई के द्वारा गाड़ी पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली किया जाता रहा है। और वाहन चोरी हो जाने पर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया गया परिणाम स्वरूप सब्जी विक्रेताओं में भारी असंतोष व्याप्त है। इन चोरियों पर कोई उचित कार्यवाही नही किए जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल के द्वारा छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू जी का पुतला दहन 5 अक्टूबर दिन गुरुवार शाम 4.30 बजे बाजार चौक उतई में किया जाना सुनिश्चित है। तैयारी में जुटे भाजपाई मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा,महामंत्री सोनू राजपूत, पुकेश चंद्रकार, भाजयुमों अध्यक्ष प्रवीण यदु,पार्षद सतीश चंद्रकार, भाजयुमों महामंत्री करन सेन,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष फलेंद्र सिंह राजपूत, भाजपा उपाध्यक्ष सुखीत यादव,डिलेश गब्बर साहू,शुभम वर्मा,प्रमुख रूप से हैं।*