रक्षाबंधन पर छात्राओं ने आईटीबीपी जवानों एवं पुलिस अधिकारियों को बांधी राखी

केशव साहू
डोंगरगढ़। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सेंट विंसेंट पलोटी इंटरनेशनल रेजिडेंशियल स्कूल, डोंगरगढ़ की कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं ने 27 अगस्त 2026 को विशेष राखी मिलन कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य फादर अमित तिग्गा एवं छात्रावास अधीक्षक श्री रवि कंदुलना जी के साथ छात्राओं एवं शिक्षकों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान छात्राएँ 40वीं बटालियन आईटीबीपी कैंप पहुँचीं, जहाँ कमांडेंट श्री मुकेश कुमार भास्कर जी एवं वीर जवानों को राखी बाँधकर उनके प्रति सम्मान, स्नेह एवं कृतज्ञता व्यक्त किया गया। छात्राओं ने देश की सुरक्षा में आईटीबीपी जवानों के योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

इसके पश्चात विद्यालय का दल पुलिस थाना डोंगरगढ़ पहुँचा, जहाँ एसडीओपी श्री केसरी नंदन नायक जी एवं थाना प्रभारी सुश्री सुमन जायसवाल जी से मुलाकात की। छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों एवं उपस्थित पुलिसकर्मियों को भी राखी बाँधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ दीं।

समस्त कार्यक्रम संस्था के निर्देशक फादर मुक्ति प्रकाश किस्पोट्टा के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, सम्मान, कृतज्ञता एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था।

कार्यक्रम सौहार्द, सम्मान एवं राष्ट्रसेवा की भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 🇮🇳🎀