गांव पहुंचने पर होनहार बेटी को ग्रामीणों ने पलको पर बिठाया, डिप्टी कलेक्टर पद में चयन होने बाद खुशबू ग्राम अटारी पहुंची


पाटन।। नगर पंचायत पाटन के  अटारी वार्ड की बेटी खुशबु बिजौरा के डिप्टी  कलेक्टर पद मे चयन होने के बाद प्रथम बार ग्राम अटारी हुआ। खुशबू के  आगमन पर ग्राम वासियों  ने भव्य स्वागत किया।। ग्राम के बुजुर्ग,महिला बच्चे बड़ी संख्या मे एकत्रित होकर धमाल,अतिसबाजी के साथ स्वागत किया । खुशबु छग  पी एस सी  मे ११ वां  रेंक  प्राप्त किया है। उनके  पिता नंद किशोर बिजौरा पेशे से सिविल  ठेकेदार है। डिप्टी कलेक्टर मे चयन के पश्चात पहली बार ग्राम  पहुंची खुशबु ने ग्राम के प्रवेश द्वार मे स्थापित अटारी के प्रथम  इंजीनियर  स्व लखन लाल बिजौरा के प्रतिमा मे माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया।  उसके बाद ग्राम के सभी बुजुर्गो का आशीर्वाद लिया परिवार। ग्राम की बेटी के उच्च पद  मे पहुंचने का पूरे ग्राम मे खुशी का माहोल  रहा पूर्व प्राचार्य सीताराम वर्मा, शीतल वर्मा, कमल किशोर वर्मा,लीलाधर वर्मा,लोकेश नायक ,  लिलेश वर्मा के अलावा अटारी  के अन्य नागरिक गण उपस्थित रहे।