सेवानिवृत्ति पर शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली के सहायक ग्रेड 2 पर पदस्थ अंबिका जायसवाल को दी गई विदाई

पाली (कोरबा) । शासकीय नवीन महाविद्यालय के सहायक ग्रेड 2 पर पदस्थ अंबिका जायसवाल के सेवानिवृत्त होने पर महाविद्यालय ने समारोह पूर्वक भावभीनी विदाई दी।

विदाई समारोह में अंबिका जायसवाल के महाविद्यालय को दिए योगदान और समर्पण को याद करते हुए उनके दीर्घायु, सुखमय भविष्य की सभी प्राध्यापकों ने शुभकामनाएं दी। जायसवाल ने अपने उद्बोधन में संस्था से मिले प्यार और साथियों के सहयोग पर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ पुष्पराज लांजरस ने संस्था की ओर से साल ,श्रीफल, स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट किया। कार्यक्रम में डॉ चंदना मित्रा, के सी गेंदले, डॉ तस्लीम अहमद, डॉ अर्चना दीवान, ठक्कर मैडम , कश्यप सर, देवांगन सर, खांडेकर सर, वर्षा मैडम एवं जय वैष्णव सहित महाविद्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन देवांगन सर के द्वारा किया गया।