भक्त माता कर्मा की 1008 वी जंयती पर कुथरेल परिक्षेत्र स्तरीय विशाल कर्मा महोत्सव का कोनारी में हुआ आयोजन

संजय साहू
अंडा। भक्त माता कर्मा की 1008 वी जंयती पर परिक्षेत्र स्तरीय साहू समाज कुथरेल विशाल कर्मा महोत्सव कोनारी में भक्त कर्मा माता की 1008 वीं जयंती के पावन अवसर पर परिक्षेत्र साहू संघ कुथरेल एवं ग्रामीण साहू समाज के संयुक्त तत्वाधान में परिक्षेत्र स्तरीय कर्मा महोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन सम्पन्न हुआ।

सुबह 10 बजे कलश यात्रा, 12 बजे भक्त माता कर्मा आरती दोपहर 2 बजे अतिथि स्वागत, स्मृति सम्मान दोपहर 1 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 4 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम संध्या 5 बजे भक्त कर्मा माता महाआरती 7 बजे जय माँ खल्लारी रामधुनी चिरपोटी भखारा का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अतिथिगण नंदलाल साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग, अध्यक्षता विशेष अतिथि पुसऊ राम साहू अध्यक्ष, तहसील साहू संघ दुर्ग ग्रामीण, राजेन्द्र साहू पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग,दीपक ताराचंद साहू पूर्व अध्यक्ष हस्तशिल्प बोर्ड छ.ग. शासन, राजेश साहू पूर्व अध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग, दिव्या कलिहारी उपाध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग,यतीश साहू समन्वयक जिला साहू संघ दुर्ग टीका राम साहू संयोजक न्याय प्रकोष्ठ जिला साहू संघ दुर्ग, दया राम साहू उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ दुर्ग ग्रामीण, सुशील साहू महिला उपाध्यक्ष तह. साहू संघ दुर्ग ग्रामीण उमाशंकर साहू महामंत्री तहसील साहू संघ दुर्ग ग्रामीण
लक्ष्मी साहू संयोजिका तहसील साहू संघ दुर्ग ग्रामीण
,ग्रामीण अध्यक्ष छन्नू लाल साहू,उपाध्यक्ष धनेश साहू,
उपाध्यक्ष भुनेश्वरी साहू,उपाध्यक्ष कुलदीप साहू, बलराम साहू,उपाध्यक्ष कांती साहू सचिव हेमराज साहू, कोषाध्यक्ष, दिनेश साहू सहित परिक्षेत्रीय साहू समाज कुथरेल एवं ग्रामीण साहू समाज कोनारी के ग्रामीण जन उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में राजेन्द्र साहू पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग ने कहा कि माता कर्मा की भगवान श्री कृष्ण की अनन्य भक्ति की बात कही, उन्होंने कहा कि माता कर्मा भक्त शिरोमणी सेवा, त्याग, भक्ति समर्पण की देवी हैं। परम् आराध्य साध्वी भक्ति शिरोमणी मां कर्मादेवी देश-विदेश में सर्व साहू तेली समाज की आराध्य देवी कर्माबाई की गौरव गाथा जन-जन के मानस में श्रद्धा भक्ति के भाव से विगत हजारों वर्षो से चली आ रही है। मां कर्माबाई के जीवन से आत्मबल, निर्भीकता, साहस, पुरूषार्थ, समानता और राष्ट्रभावना की शिक्षा मिलती है। वे अन्याय के आगे कभी झुकी नहीं। उन्होंने संसार के हर दुःख-सुख को स्वीकारा और डट कर उसका मुकाबला किया।

गृहस्थ जीवन पूर्ण सम्पन्नता के साथ यापन कर नारी जाति का सम्मान बढ़ाया। अपनी भक्ति से साक्षात् श्रीकृष्ण के दर्शन किए और अपनी गोद में लेकर बालकृष्ण को अपने हाथों खिचड़ी खिलाई। इस कार्यक्रम में कुथरेल परिक्षेत्र के साहू समाज महिला व पुरुष भारी संख्या में उपस्थित होकर कर्मा महोत्सव जयंती को धूमधाम से मनाई ।