राकेश कुमार

कुम्हारी । मीडिया प्रभारी एवं जिला सह सचिव रणजीत कुमार मिश्रा ने संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 03 जून 2023 को राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ की अखिल प्रांतीय हड़ताल के 20 वें दिन जिला शाखा दुर्ग में धरना स्थल मानस भवन के सामने दुर्ग स्थित मंच से संघ के प्रांताध्यक्ष भागवत कश्यप द्वारा संघ के सभी 5000 से अधिक सदस्यों को इस भीषण गर्मी में अपने अधिकार के संघर्ष को अनवरत जारी रखने के लिए साधुवाद दिया गया और सभी में ऊर्जा का संचार करते हुए कहा गया कि जब तक सभी 8 सूत्रीय मांग नहीं मान ली जाती तब तक यह अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। सभी मांगे पूर्ण रूप से जायज हैं इन्हें शासन प्रशासन द्वारा तत्काल मानते हुए इनके पक्ष में आदेश जारी करना चाहिए। आगे उन्होंने कहा हड़ताल अवधि में सभी पटवारी साथी एकता और अनुशासन बनाए रखते हुए दृढ़संकल्प होकर आंदोलन में बिना किसी भय के डटे रहें यदि शासन/ प्रशासन द्वारा संघ के किसी भी साथी को प्रताड़ित किया जाता है तो उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा । यह हमारे अधिकारों, संघर्ष की लड़ाई सफलता के लक्ष्य तक पहुंच कर ही दम लेगी । इसी कड़ी में 02जून को धरना स्थल से बाइक रैली का आयोजन किया गया जो राजेंद्र पार्क – ग्रीन चौक- पटेल चौक होते हुए पुनः धरना स्थल में जाकर संपन्न हुआ और जमकर नारेबाजी हुई । इस रैली में प्रांत स्तर से प्रांताध्यक्ष भागवत कश्यप, प्रांतीय सचिव शिव कुमार साहू, प्रांतीय कोषाध्यक्ष सतीश चंद्राकर, प्रांतीय महामंत्री राजेश बंजारी, प्रांतीय संयोजक रत्नेश सिंह भदौरिया, प्रांतीय संगठन मंत्री दानी सिंह ठाकुर, रायपुर शाखा जिलाध्यक्ष कमलेश ठाकुर, दुर्ग शाखा जिलाध्यक्ष प्रमोद श्रीवास्तव, सचिव स्वदेश गुप्ता, सभी तहसील अध्यक्ष आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे ।






