भारत में 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। मुख्य समारोह कर्तव्य पथ पर होगा जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ध्वजारोहण करेंगी। इस समारोह में इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रोबोवो सुबियांतो भारत के मुख्य अतिथि हैं।
कर्तव्य पथ पर दर्शकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू
76वें गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य कार्यक्रम कर्तव्य पथ पर होगा। समारोह स्थल पर सुरक्षा अधिकारियों और मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है।

हावड़ा ब्रिज को तिरंगे के रंग से रोशन किया गया
गणतंत्र दिवस के मौके पर पश्चिम बंगाल के हावड़ा ब्रिज को तिरंगे के रंग से रोशन किया गया।
देशभर में आज 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। आज ही के दिन देश ने संविधान को अंगीकृत और आत्मार्पित किया था। देश के मुख्य राजकीय समारोह में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ध्वजारोहण करेंगी। राष्ट्रपति सुरक्षाबलों के परेड की सलामी भी लेंगी। कर्तव्य पथ पर समृद्ध भारत की झांकी भी दिखेगी। भारत ने इस मौके पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रोबोवो सुबियांतो को मुख्य अतिथि बनाया है। उनके अलावा इस समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ समेत कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहेंगी। कर्तव्य पथ पर हजारों नागरिक भी परेड, झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साक्षी बनेंगे।