नगरी/ सिहावा, बेलरगांव..।भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च रहा है। गुरु अपने ज्ञान से शिष्यों के उज्ज्वल भविष्य का सृजन करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। गुरुओं की विरासत को आगे बढ़ाना ही उनके लिए गुरु दक्षिणा है अपने निस्वार्थ भाव से राष्ट्र को उन्नति के पथ पर अग्रसर रखने वाले गुरुजन को गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर भाजपा मंडल मगरलोड द्वारा सेवानिवृत्ति शिक्षक कोमल साहू, वी. एल. साहू, उमेंदी राम साहू, चित्ररेखा साहू, पुन्नू राम राज, श्रीफल और शाल भेंट कर सम्मानित किया गया उपरोक्त अवसर पर अध्यक्ष भाजपा मंडल मगरलोड रोहित मोहन साहू, जिला पंचायत सभापति टी आर कंवर, मंडल महामंत्री मुरली सिन्हा, मंडल महामंत्री नंदनी सिन्हा, पिछडा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष लोकेश साहू, महिला मोर्चा महामंत्री भानु प्रिया साहू, पार्षद यशोदा साहू, पार्षद बेदम चौहान, वरिष्ठ कार्यकर्ता दिलीप सिन्हा,मंडल कार्यकारिणी सदस्य रमेश साहू, राधा साहू, श्यामा साहू, भुनेश्वरी ठाकुर, शांति देवांगन, आईटी सेल्स प्रभारी खूबचंद साहू, बेलरदोना सरपंच मानिक दाऊ, देव शरण साहू,रोहित सिन्हा, रीता साहू , कमलेश सेन, भूपेंद्र चेलक, गोपी साहू, हेमंत साहू सहित भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।







