नगरी/सिहावा, बेलरगांव।हनुमान जयंती के पावन पर्व पर विधायक श्रीमति अम्बिका मरकाम जी के मुख्य आतिथ्य में एवं श्रीमति तारिणी नीलम चंद्राकर जी की अध्यक्षता में ग्राम मोहंदी में विधायक निधि से निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण* एवं पानी टैंकर की सौगात ग्राम सरगी में पानी टैंकर की सौगात तत्पश्चात आसपास के ग्रामों में आयोजित हनुमान जयंती के कार्यक्रमों में शामिल होकर ग्राम ठाकुर देव महाराज जी के पावन धरा में विराजमान होकर ग्रामवासियों द्वारा आयोजित हनुमान जयंती कार्यक्रम में शामिल होकर ग्राम वासियों की मांग को आगामी बजट में शामिल कर उनकी महत्व पूर्ण मांग सी सी रोड को पूर्ण करने की बात कहे एवं अन्य मांगो को प्राथमिकता अनुसार पूर्ण करने की बात कही इसके बाद विधायक जी का काफिला ग्राम शिवपुर कर्णेश्वर धाम महानदी की पावन धरा पहुंचे जहां ग्राम वासियों द्वारा आयोजित हनुमान जयंती एवं मानसगान एवं हनुमंत मनोकामना ज्योति कलश स्थापना में शामिल होकर पुजा अर्चना कर क्षेत्र के उतरोतर विकास एवं पुरे प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना कर ग्राम वासियों की विशेष एवं बहु प्रतीक्षित मांग कर्णेश्वर धाम से घटूला पहुंच मार्ग प्रधानमंत्री सड़क योजना के कार्ययोजना में शामिल करने संबंधित अधिकारी एवं मंत्री जी से संपर्क कर ग्राम वासियों को समर्पित करने आश्वस्त की/
हनुमान जयंती के पावन पर्व में सिहावा विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी अंचल के बहुत ही संगठित ग्राम जहां के पुरे ग्राम वासियों द्वारा माता शीतला की पावन धरा के किनारे विराजित श्री बजरंग बली महाराज जी के मंदिर में हनुमान जयंती पर्व पर एक दिवसीय मानस गान का आयोजन रखा गया था उक्त कार्यक्रम में कार्यक्रम की अधिकता एवं समय अभाव के कारण विधायक श्रीमति अम्बिका मरकाम जी के निर्देशानुसार मंडल अध्यक्ष श्री अय्यूब खान एवं महामंत्री श्री राम कुमार सरोज ग्राम दाबगांव पहुंचे जहां ग्राम वासियों द्वारा विधायक महोदय जी के नाम अभिनंदन पत्र का पठन किया जिसकी जानकारी विधायक महोदय को त्वरित फोन के माध्यम से दी गई जिसे विधायक महोदय ने संज्ञान में लेते हुए सहर्ष माता शीतला मंदिर के सामने आगामी सत्र में शेड निर्माण करवाने बजट में शामिल कर स्वीकृत करने की सहमति प्रदान किए उक्त अवसर पर पुरे ग्राम एवं आसपास के जन समुदाय श्री हनुमान जी एवं विधायक श्रीमति अम्बिका मरकाम जी की जय जय कार से वातावरण को गूंजायमान कर विधायक जी की उज्वल भविष्य की कामना किए/
उक्त अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के उपाध्यक्ष श्री भानेंद्र सिंह ठाकुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड के अध्यक्ष श्री बाफना जी पूर्व अध्यक्ष श्री डीहु राम साहु जी सरपंच मोहंदी सरपंच सरगी मगरलोड ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के वरिष्ठ जन सरपंच दाबगांव श्रीमति अनिता मरकाम जनपद सदस्य श्रीमती प्रभा मेडम श्री जितेंद्र ठाकुर श्री रत्ती राम ठाकुर श्री यादव जी श्रीमति तामेश्वरी साहु जी श्रीमति मिक्की गुप्ता जी श्री मोनी भाई श्री पिंकी यदु जी समस्त ग्राम के आयोजक समिति अध्यक्ष एवं सदस्य गण ग्राम पटेल ग्राम के वरिष्ठ जन माताएं युवा साथी सैकड़ों की तादात में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किए /
मुख्य अतिथि की आसंदी को सुशोभित करते हुए विधायक श्रीमति अम्बिका मरकाम जी द्वारा सभी ग्रामों में उपस्थित जनों को हनुमान जयंती पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की/







