छत्तीसगढ़ के 26 वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला दुर्ग द्वारा जिला स्तरीय वाद-विवाद एवं तत्कालिक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

दुर्ग:अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला साहू संघ दुर्ग के तत्वावधान में 01 नवंबर 2026 को साहू सदन, केलाबाड़ी दुर्ग में जिला स्तरीय वाद-विवाद एवं तत्कालिक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

मां कर्मा एवं छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ हुए इस आयोजन में स्कूली, महाविद्यालयीन एवं ओपन वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय “छत्तीसगढ़ बनने के 26 वर्ष बाद छत्तीसगढ़िया समाज की स्थिति” रखा गया था। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार रखते हुए छत्तीसगढ़िया समाज की सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक स्थिति, राज्य की उपलब्धियों तथा विकास की चुनौतियों पर सारगर्भित एवं बेबाक अभिव्यक्ति दी। वहीं तत्कालिक भाषण प्रतियोगिता में पांच मिनट की समय-सीमा में प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर अपनी वक्तृत्व क्षमता का परिचय दिया। इसमें जिले के सभी जाति एवं संवर्ग के प्रतिभागियों को अवसर प्रदान किया गया। वाद विवाद प्रतियोगिता में 24 प्रतिभागी एवं तात्कालिक भाषण में 15 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया साहू समाज के अलावा अन्य समाज के बच्चों ने इस आयोजन में जोरदार भागीदारी दी

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्यामलाल साहू, अधीक्षक भू-अभिलेख शाखा दुर्ग तथा अध्यक्षता अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के संयोजक शत्रुघ्न साहू ने की।

कार्यक्रम की शुरुवात में जिला अध्यक्ष श्री नंदलाल साहू ने कार्यक्रम की शुभकामनाएं दी और इस प्रकार के बहुउद्देशीय आयोजन से समाज को प्रगतिशील बनाने में सहायक होते है

वहीं अध्यक्षीय उद्बोधन में शत्रुघ्न साहू ने आयोजन को सर्वसमाज के हितों एवं भविष्य पर चिंतन-मनन की दिशा में एक अभिनव और सराहनीय पहल बताया। और प्रतिभागियों से ये कहा कि कार्यक्रम में भाग लेने से ही आपके अंदर पी प्रतिभा जगती है और आप प्रतियोगी परीक्षा में अपने आप को सफल कर सकते है

मुख्य अतिथि श्री श्यामलाल साहू ने अपने उद्बोधन में प्रतिभागियों को सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी। और कहा कि अभाव ही उन्नति के रास्ते बनते है आगे बढ़ने का जुनून हो तो कोई काम ऐसा नहीं जिसमें सफलता न मिले

संरक्षक अजय कुमार चौधरी ने छत्तीसगढ़ के विकास के साथ साथ छत्तीगड़िया समाज की स्थिति राजनैतिक ,आर्थिक, औद्योगिक एवं प्रशासनिक क्षेत्रों में स्थिति की समीक्षा करते हुए इन क्षेत्रों में और भी संभावना पर जोर दिया

विशेष रूप से जिला साहू संघ के प्रतिनिधि के रूप में मंजू साहू, और विजय कुमार चौधरी ने अपनी उपस्थिति प्रदान की

निर्णायक मंडल में डॉ. राघवेन्द्र कुमार ‘राज’ , हितेंद्र कुमार साहू और कौशल साहू उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—

ओपन वर्ग (वाद-विवाद)

  • पक्ष : प्रथम ममता साहू, द्वितीय पुष्पा साहू।
  • विपक्ष : प्रथम नरोत्तम कुमार साहू, द्वितीय देवकुमार साहू।

स्कूल वर्ग (वाद-विवाद)

  • पक्ष : प्रथम दिवी साहू, द्वितीय गरिमा देशमुख, तृतीय ईशा निषाद।
  • विपक्ष : प्रथम नुपूर साहू, द्वितीय सुमन पटेल, तृतीय देवेश साहू।

महाविद्यालयीन वर्ग (वाद-विवाद)

  • पक्ष : प्रथम भूमिका साहू, द्वितीय गार्गी साहू।
  • विपक्ष : प्रथम विधि साहू, द्वितीय पारूल साहू।

तत्कालिक भाषण प्रतियोगिता

  • प्रथम नरोत्तम कुमार साहू।
  • द्वितीय श्रीमती रानू साहू।
  • तृतीय कु. सौम्या साहू।

सभी विजेताओं को मोमेंटो एवं अन्य प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के संयोजक ,संरक्षक के साथ साथ सलाहकार सुरेश साव, चैन सिंह साहू अभिषेक साहू, सरिता साहू, अंजु साहू, चन्द्रहास साहू, रमाकांत साहू, गिरीश साहू , गिरवर साहू, खिलेन्द्र साहू एवं नरोत्तम साहू सहित अनेक सामाजिक पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन सुश्री धनेश्वरी साहू एवं अभिषेक साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन चन्द्रहास साहू ने किया।

आयोजन के माध्यम से अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ ने सामाजिक एकता, स्वस्थ वैचारिक विमर्श, प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने तथा छत्तीसगढ़िया समाज सहित सर्वसमाज के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का प्रभावी परिचय दिया।