नगरी/सिहावा,बेलरगांव।बेलरगांव-साकरा -घटुला वं जैतपुरी मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति को देखकर कई बार शासन प्रशासन एवं अभी वर्तमान में हुएं सुशासन तिहार में भी इस रोड़ की मरम्मत के लिए गुहार लगाया गया था। जिसके बाद संबंधित विभाग हरकत में आया लेकिन सड़क की वास्तविक मरम्मत करने के बजाय केवल खानापूर्ति की गई। सड़क के कुछ हिस्सों में मरम्मत कार्य किया गया है। परंतु बड़े बड़े गड्ढों और क्षतिग्रस्त हिस्सों को जस का तस छोड़ दिया गया । इससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानियों अब भी बनीं हुई है। स्थानीय लोगों को कहना जिस तरह की मरम्मत की गई है उससे सड़क की स्थिति में कोई विशेष सुधार नहीं हुआ है। कई स्थानों पर केवल छोटे गड्ढों को भरकर औपचारिकता पूरी कर दी गई है। जबकि सबसे अधिक खराब और खतरनाक हिस्सों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है।

सड़क पर बनी बड़ी दरारें और उखड़ें हुए हिस्से आज भी दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया की लम्बे समय से इस मार्ग के डामरीकरण और गुणवत्तापूर्वक मरम्मत की मांग की जा रही है। इसके लिए कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को आवेदन एवं ज्ञापन भी सौंपे गए लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है ।कई बार इस रोड़ की खबर प्रकाशित होने के बाद लोगों को उम्मीद थी की सड़क की समुचित मरम्मत होगी लेकिन विभाग ने केवल काम चलाऊ मरम्मत कर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने का प्रयास किया।

यह मार्ग धमतरी और कांकेर जिले के बीच आवागमन का प्रमुख रास्ता है। जहां से प्रतिदिन ग्रामीण,छात्र, कर्मचारी ,मरीज और व्यापारी गुजरते हैं। क्षेत्र वासियों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि मरम्मत के नाम पर लीपापोती बंद कर सड़क की पूरी लंबाई का तकनीकी निरीक्षण कराया जाए तथा जहां जहां सड़क क्षतिग्रस्त है वहां गुणवत्तापूर्ण और स्थाई मरम्मत कराया जाए ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

और तो और विभाग के द्वारा जो डस्ट लाया गया है गहरे गढ्डों में डालने के लिए उसको रोड़ पर ही छोड़ दिया गया है अभी तक उसको गड्डे में नहीं डाला गया है गढ़डोगरी ,बेलर से आमगांव जाने वाले सड़क उसको ऐसी ही छोड़ दिया गया। जिससे कई बार दुर्घटना हो चुका है दो दिन पूर्व दुसरे गाड़ी को साईड देने के चक्कर में फस गया जो विभाग के द्वारा मेंन रोड़ पर डस्ट रखें उसमें जिसको देखते हुए राहगीरों के द्वारा धक्का मार कर निकाला गया।लेकिन इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा संबंधित विभाग के द्वारा बड़ी दुर्घटना को आमंत्रित कर रहे हैं।






