छत्रपति वीर शिवाजी महाराज की जयन्ती में ग्राम बठेना के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में गांव की बेटियों द्वारा कराया गया न्योता भोज

बठेना

आज बठेना की भूत पूर्व छात्राओ द्वारा अपने छोटे भाई बहनो को शिक्षकों के आशीर्वाद के साथ न्यौता भोजन कराया गया ,
साथ ही भूत पूर्व छात्राओ द्वारा छत्रपति शिवाजी के विषय मे जानकारी दिया गया।

छत्रपति शिवाजी महाराज एक महान मराठा योद्धा और शासक थे। उनका जन्म 19 फ़रवरी, 1630 को पुणे ज़िले के शिवनेरी किले में हुआ था. उनके पिता का नाम शाहजी भोंसले और मां का नाम जीजाबाई था।

छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में कुछ और खास बातेंः

उन्होंने मराठा साम्राज्य की स्थापना की।
01.उन्होंने पश्चिमी घाटों में मुगल साम्राज्य के ख़िलाफ़ युद्ध लड़े।
उन्होंने छापामार युद्ध (गोरिल्ला 02.युद्धनीति) की नई शैली विकसित की।
03.उन्होंने प्राचीन हिन्दू राजनीतिक प्रथाओं और दरबारी शिष्टाचारों को फिर से ज़िंदा किया।
04.उन्होंने मराठी और संस्कृत को राजकाज की भाषा बनाया।
05.उन्होंने आठ मंत्रियों को नियुक्त किया जिन्हें ‘अष्टप्रधान’ कहा जाता था।
06.उन्होंने समर-विद्या में कई नवाचार किए।
07.उन्होंने भारतीय स्वाधीनता संग्राम में अहम भूमिका निभाई।

छत्रपति शिवाजी महाराज के कुछ प्रमुख कारनामः

01.उन्होंने पुणे के पास तोरण दुर्ग पर कब्ज़ा कर लिया।
02.उन्होंने चंद्रराव मोरे से जावली जीता।
03.उन्होंने अफ़ज़ल ख़ान का वध किया।
04.उन्होंने बीजापुर पर कब्ज़ा कर लिया।
05.उन्होंने सूरत पर धावा बोला और बहुत सारी धन-संपत्ति हासिल की।

इस अवसर पर प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के हेड मास्टर – संतोष मस्तावर, गजानंद बन्छोर

शिक्षिका – सकिला बानो, अनुराधा बडोला संगीता बंजारे

शिक्षक – कन्हैया साहू, नरोत्तम साहू ओमप्रकाश साहू

रसोईया : लोमिन साहू, कल्याणी कुर्रे, किरण वर्मा, योगेश्वरी साहू, पूर्णिमा वर्मा, खिलेशवारी पाल, प्रभा साहू

बालिका समूह से काजल वर्मा, ज्योति वर्मा, पल्लवी वर्मा, तनु मांडले,रूचि वर्मा,रश्मि वर्मा, मनीषा वर्मा, भावना वर्मा, विभा वर्मा, रेणु पाल, हेमलता वर्मा,रोशनी वर्मा, रश्मि वर्मा के सहयोग व शिवाजी के जयकारे के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।