बलराम यादव
पाटन। स्वामी आत्मानंद जी की जयंती पर आज 6 अक्टूबर को नगर पंचायत पाटन को विभिन्न विकास कार्यों का सौगात मिला है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने दौरा पर पाटन पहुंचे और उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने डॉ खूबचंद बघेल सभागार में आयोजित सभा को संबोधित भी किया। इससे पहले वे जनपद पंचायत पाटन के सामने स्थित स्वामी आत्मानंद चौक पर स्वामी आत्मानंद जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। यहां पर नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप व उनकी पूरी टीम ने श्री बघेल का सम्मान किया। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज पाटन राज की तरफ से मेहत्तर वर्मा एवं पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष सीताराम वर्मा ने मुख्यमंत्री श्री बघेल का सम्मान किया।

श्री बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार जन-जन का सरकार है ।शिक्षा स्वास्थ्य पर काफी ध्यान दे रहे हैं। वही आप पाटन नगर में भी मुफ़्त में रक्त जांच जिसमें 70 प्रकार की जांच किया जाता है। इसका भी लाभ लेने का उन्होंने आमजन से अपील किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्वामी आत्मानंद विद्यालय खोल रहे हैं, आगामी वर्ष भी और विद्यालय खोले जाएंगे इस तरह से छत्तीसगढ़ में कुल 701 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी हिंदी के साथ साथ छत्तीसगढ़ी भाषा को भी आगे लाने के लिए सप्ताह में 1 दिन छत्तीसगढ़ में पढ़ाई शुरू किए जाने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि किसानों को अभी राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत जो किस्त जारी किए हैं उसे किसान का भी संबल हो रहे हैं। वहीं इसके अलावा उन्होंने दीपावली से पहले 17 अक्टूबर को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की एक और किश्त किसानों के खाते में डालने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन ओम प्रकाश वर्मा ने तथा आभार व्यक्त युगल किशोर किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राज प्रधान मेहतर वर्मा, पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष सीताराम वर्मा, नगर कांग्रेस अध्यश हेमंत देवांगन, छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, ओ एस डी आशीष वर्मा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जवाहर वर्मा, कृषि मंडी बोर्ड के अध्यक्ष अश्वनी साहू सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अलावा सांतरा समिति अध्यक्ष देवेश चंद्राकर ,मनोज वर्मा, अर्पिता आभास दुबे, लीलेश वर्मा, कैलाश देवांगन, मनीष देवांगन ,कमल किशोर वर्मा, लीलाधार वर्मा, संतोष वर्मा ,रूपेंद्र शुक्ला, कमलेश नेताम, सहित अन्य मौजूद रहे।।





