पाटन। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के तात्कालिक ओ एस डी और कांग्रेस नेता आशीष वर्मा के जन्म दिन के अवसर पर 24 दिसम्बर को नगर पंचायत पाटन के वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद और नेता प्रतिपक्ष आभाष दुबे ने हितग्राहियों को गैस कनेक्शन का वितरण किया। हितग्राहियों को उज्जवला गैस योजना के तहत गैस सिलेंडर, चूल्हा सहित पूरा कीट वितरण किया गया।







