बच्चे के जन्म दिन पर एक शराबी ने बच्चे के माता पिता से शराब पीने पैसा मांगे, पैसा नही देने पर किया गाली गलौच, अमलेश्वर थाना में अपराध दर्ज


पाटन। आवेदक पुष्पा डोंगरे 30 साल ने अम्लेश्वर थाना पहुंचकर मौखिक सूचना दी है की एक शराबी व्यक्ति उनके साथ गाली गलौच कर मारपीट किया। आवेदक की सूचना पर अम्लेश्वर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक आवेदक पुष्पा डोंगरे दिनांक 01.02.2023 के रात्रि 08.00 बजे के करीबन  अपने पति मोहन डोंगरे के साथ अपने बच्चे का जन्मदिन होने से उसके लिये गिफ्ट लेने जाने के लिये घर से निकली थी । इसके  घर के पास रहने वाला नरोत्तम निर्मलकर जो बाहर में खड़ा शराब के नशे मे होना जैसा प्रतीत हो रहा था के द्वारा आवेदक को  कहने लगा तुम्हारे बच्चे का जन्मदिन है मुझे शराब पीना है, मुझे शराब पीने के लिये पैसा दो।  आवेदक द्वारा मना  करने पर नरोत्तम निर्मलकर के द्वारा आवेदक एवं मेरे पति मोहन डोंगरे से  गंदी गंदी गाली गुप्तार करने लगा।। मना करने पर अपने घर से एक डण्डा लेकर आया और पैसा क्यों नही दोगे कहकर गाली गुप्तार करते हुये आवेदक से मारपीट करने लगा तो आवेदक के पति मोहन डोंगरे एवं आसपास के लोग छुड़ाये।। उक्त मारपीट से आवेदक के  सिर एवं शरीर के अन्य हिस्से पर चोंटे आई  है।