यादव समाज के गौरव शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु के जन्मदिन पर फल वितरण, श्रीफल से सम्मान कर वृद्धजनों का लिया आशीर्वाद

नगरी/सिहावा ,बेलरगांव।यादव समाज के गौरव एवं छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव तथा सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु के जन्मदिन के अवसर पर सर्व यादव समाज सिहावा क्षेत्र जिला धमतरी द्वारा सेवा, सम्मान एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़ा विशेष कार्यक्रम यादव भवन में संचालित निशक्त हमर ठीहा सियान गुड़ी पहुंच कर। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों एवं वृद्धजनों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया तथा फल वितरण कर जनसेवा का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम के दौरान श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया और समाज के बुजुर्गों के प्रति आदर व्यक्त करते हुए उनका आशीर्वाद लिया गया।

समाजजनों ने कहा कि शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव शिक्षा, विकास एवं जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर प्रदेश को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। वहीं प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु समाज के संगठन, एकता एवं उत्थान के लिए सतत सक्रिय रहते हुए समाज को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

कार्यक्रम में सर्व यादव समाज सिहावा क्षेत्र के अध्यक्ष नंद यादव, उपाध्यक्ष अंकालु यादव, उपाध्यक्ष संतोष यादव, संरक्षक गोवर्धन यादव, परछेत्री अध्यक्ष जयराम यादव, सचिव डोमेन्द्र यादव, परक्षेत्रीय सचिव सरवन यादव, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डी.के. यादव, मनीष यादव, हरीश यादव, गौतम यादव सहित सर्व यादव समाज के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।