मोदी सरकार के ऐतिहासिक 11 वर्ष पूर्ण होने पर पाटन के वार्ड 10 में संकल्प सभा जन चौपाल का आयोजन किया गया



पाटन : मोदी सरकार के ऐतिहासिक 11वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग के निर्देश पर पाटन मंडल के पाटन के वार्ड 10 में आज संकल्प सभा, जन चौपाल आयोजित की गई, मोदी सरकार के ऐतिहासिक 11वर्ष जनसेवा के संकल्प,साधना और समर्पण का स्वर्णिम कालखंड रहे हैं। सेवा के इन 11वर्षों में देश ने आर्थिक पुनरुत्थान,सामाजिक न्याय,सांस्कृतिक गौरव  और राष्ट्रीय सुरक्षा का एक नया युग देखा है इन्हीं उपलब्धियों एवं मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को  जन जन तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प सभा ,जन चौपाल का आयोजन पाटन मंडल के नगर पंचायत पाटन के वार्ड 10 रखा गया था , जिसमें प्रमुख रूप से पाटन मंडल के  अध्यक्ष श्रीमति रानी बंछोर , पार्षद  श्रीमति संगीता धुरंधर, नगर पंचायत पाटन के पूर्व उपाध्यक्ष दामोदर चक्रधारी, सागर सोनी, चिरंजीव देवांगन,  महेश सिन्हा आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।