छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी सरकार का सफल एक वर्ष के सुशासन पूर्ण होने के पर पर धान उपार्जन केन्द्र बेलरगांव में किसान सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया

नगरी,सिहावा,बेलरगांव।छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी सरकार के सफल एक वर्ष पूर्ण होने पर उपार्जन केंद्र बेलरगांव में किसान सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां भारत माता के तैल चित्र का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तथा एक वर्ष में भाजपा सरकार द्वारा किए गये विकास कार्यों तथा किसान हित में लिये गये प्रयासों के बारे में बताया गया एवं धान खरीदी का निरीक्षण भी किया और किसानों का हाल चाल जाना।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा बेलरगांव मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप मौजूद हुए तथा अध्यक्षता आदिम जाति सेवा सहकारी सहकारी समिति बेलरगांव के अध्यक्ष नकछेड़ा नेताम ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद उपाध्यक्ष हुमिंत लिमजा, महामंत्री मनोहर मानिकपुरी, राकेश चौबे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुश्री सत्यवती नेताम, पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मौर्यध्वज सेन, जिला कार्यसमिति सदस्य उमेश साहू, मंडल मंत्री वैदकुमार गंजीर, वरिष्ठ भाजपा नेता टीकेशवर ध्रुव, गणेश साहू, रामभुवन साहू, कोमल देवांगन, मनोहर निषाद, भूषण भारती सहित सभी किसान वं समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।