बिलासपुर। जिला के तोरवा थाना क्षेत्र के बॉम्बे आवास क्षेत्र में पुलिस पर पथराव करने की घटना सामने आई है। पूरा घटना होली के दिन की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक होली के दिन पुलिस की टीम पेट्रोलिंग कर रही थी। बॉम्बे आवास क्षेत्र में हुड़दंगियों ने पुलिस को अपना निशाना बनाया। पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस पेट्रोलिंग टीम में महिला आरक्षक भी थी। एसपी के निर्देश पर अपराध दर्ज कर लिया है।
