पाटन। ग्राम खुडमुड़ी के शासकीय प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल में न्यौता भोजन का आयोजन किया गया। यह आयोजन ग्राम में रहने वाले युवक विष्णु प्रसाद साहू एवं महेश कुमार साहू के द्वारा किया गया। न्यौता भोजन का आयोजन बेटों ने अपने पिता स्वर्गीय शोभी लाल साहू की पुण्यतिथि पर किया गया । इस अवसर पर स्वर्गीय शोभी लाल साहू की धर्मपत्नी श्रीमती हठीयारिन साहू भी मौजूद रही।

बच्चों को व्यंजन के अलावा खीर पूरी वह फल कभी वितरण किया गया।
कार्यक्रम में संकुल समन्वयक सालिक ठाकुर, डॉ गोपाल प्रसाद देवांगन, चंद्रशेखर वर्मा, सी एल सिन्हा, गोपेन्द्र सिन्हा, भूपेंद्र वर्मा, शेष नारायण, पुरुषोत्तम ध्रुव, श्रीमती कीर्ति , श्रीमती ऊषा साहू, वरुण कुमार, सहित शिक्षक और बच्चे मौजूद थे।






