कल्याणी साहू

रानीतराई।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी आह्वान पर आयोजित हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी के महाप्रयाण दिवस पर कौही से रानीतराई तक की यात्रा स्वयंभू महाकाल एवं महाकाली मंदिर में पूजा अर्चना पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी के तैलचित्र में माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर यात्रा प्रारंभ की गयी।

ब्लॉक कांग्रेस कमिटी जामगांव आर के अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी ने महात्मा गाँधी जी को स्मरण कर कहा की बापू के विचार औऱ सिद्धांत युगों युगों तक प्रासंगिक रहेंगे बापू के समग्र चिंतन में मनुष्यता, स्वतंत्रता एवं समरसता का आह्वान है।उनकी शिक्षाएं रामराज्य और विश्व शांति की संकल्पना की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त करती हैं।






