पाटन अनुविभाग क्षेत्र में कुल 07 जगहों पर जिसमें क्रमशः –
1. अमलेश्वर -मगरघटा
2. पाटन -कसही पंदर
3. उतई- उतई
4. रानीतराई – कोही
5. जामगांव(आर) – कुम्हली
6. अंडा -ऑलबरस
7. मंचादुर – पाउवारा
पुलिस-चौपाल के माध्यम से हजारों लोगों को जागरूक करते हुए ग्रामीणों को कानून संबंधी जानकारी दिए एवं यातायात नियमों, साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारियां, महिलाओं की सुरक्षा के संबंध में अभिव्यक्ति ऐप की महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गई।
पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा ग्राम चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों तक संपर्क बनाए जाने के इस माध्यम के प्रयास को ग्रामीणों ने बहुत सराहा है, ग्रामीणों के अलावा महिला स्व-सहायता समूह, एवं ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए प्रसन्नता व्यक्त किए एवं पुलिस एवं आम जनों की बीच की दूरी को खत्म करने ‘पुलिस चौपाल’ के आयोजनों से पुलिस पर विश्वास एवं अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर पुलिस का डर होने के बात साझा की है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन उपरांत लगातार पाटन अनुविभाग सहित दुर्ग जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस-चौपाल के कार्यक्रम के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।