प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के पूर्व संध्या पर युवा मोर्चा पाटन मंडल ने किया दीपदान, कल 17 सितंबर को जलाएंगे दीप

पाटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत पाटन मंडल में युवा मोर्चा द्वारा दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम पाटन मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी बंछोर के निर्देशानुसार युवा मोर्चा पाटन मंडल अध्यक्ष कुणाल वर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में युवा मोर्चा के महामंत्री आर्यन देवांगन सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की गई।

कार्यकर्ताओं ने सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आयोजक : युवा मोर्चा, पाटन मंडल