अंडा। गुण्डरदेही क्षेत्र के ग्राम परसदा (डगनिया) स्थित गायत्री मंदिर में शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ जप-साधना एवं माला जाप का आयोजन किया गया। नवरात्रि पर्व के शुभारंभ पर मंदिर में भक्तिमय वातावरण रहा। इस अवसर पर ग्रामीणों ने मां दुर्गा की आराधना के साथ आध्यात्मिक साधना में भाग लेकर परिवार, गांव एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

नवरात्रि का पर्व शक्ति की उपासना, साधना और आत्मिक शुद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसी भावना के साथ गायत्री मंदिर में श्रद्धालुओं ने एकाग्र मन से मंत्रों का जप और माला जाप किया। जप-साधना के दौरान भक्तों ने आध्यात्मिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और जनकल्याण की भावना के साथ पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने नवरात्रि पर्व की शुरुआत भक्ति एवं साधना के साथ की।

इस अवसर पर डॉ. कुलेश्वर प्रसाद, लिलेश्वर साहू, लालचंद बंशीलाल, प्रीत साहू, वीरकांत, गजेंद्र कुमार साहू, कुंजलाल, नागेश्वर यादव, श्रीमती चिंती बाई, सरस्वती साहू, सत्यवती साहू सहित ग्राम के अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धापूर्वक जप-साधना एवं माला जाप में सहभागिता निभाई। नवरात्रि के प्रथम दिन आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम से गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा।








