पाटन। ग्राम पंचायत अचानकपुर में सरपंच देवानंद साहू के मार्गदर्शन में जितने भी महिला समूह है उनके सदस्यों द्वारा माह में एक दिन श्रम दान कर गांव की साफ सफाई किया जाता है। इसी कड़ी में इस माह नवरात्र के पहले दिन सोमवार को महिला समूह के सदस्यों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं ने गांव के सार्वजनिक चौक चौराहा की सफाई किया। अंत में सरपंच देवानंद साहू के नेतृत्व में स्वच्छता का संकल्प भी लिया गया। इस अवसर पर सभी महिला समूह के सदस्य मौजूद रहे।





