पाटन। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत हो गई है। पाटन तहसील में भी धान खरीदी को लेकर किसानों में उत्साह देखने को मिल रहा है। धान खरीदी से संबंधित 15 नवंबर 2026 की जारी आंकड़ों के अनुसार पाटन ब्लॉक के विभिन्न सेवा सहकारी समितियों में कुल 196 टोकन दर्ज किए गए हैं। इन टोकन के माध्यम से 8596.66 क्विंटल धान खरीदी के लिए मात्रा निर्धारित है।

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पाटन ब्लॉक के अंतर्गत बेल्हारी, भिलाई-3, जमगांव आर, जमगांव (एम), झीट, पाटन, रानीतराई और सेलूद सहित विभिन्न शाखाओं के अंतर्गत आने वाली 46 समितियों का विवरण शामिल है।
आंकड़ों में पाटन शाखा के अंतर्गत 10 समितियों में कुल 30 टोकन के माध्यम से 1391.80 क्विंटल धान की मात्रा दर्ज है। वहीं सेलूद शाखा के अंतर्गत आने वाली समितियों में भी धान खरीदी के लिए किसानों ने टोकन कटवाए हैं।

धान खरीदी के पहले दिन जारी यह आंकड़ा किसानों की तैयारियों और खरीदी केंद्रों पर बढ़ती गतिविधियों को दर्शाता है। अब खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित करना प्रशासन और सहकारी समितियों के लिए महत्वपूर्ण होगा।






