पश्चिम बंगाल,असम,और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत होने पर बेलर मंडल के भाजपाइयों ने बेलर बस स्टैंड में जमकर आतिशबाजी कर एक दुसरे को बधाई देकर जश्न मनाई

नगरी/सिहावा, बेलरगांव।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बेलरगांव मंडल के कार्यकर्ताओं ने आज बेलर बस स्टैंड पर पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के ऐतिहासिक जीत होने पर भाजपा का जयकारा लगाते हुए आतिशबाजी कर एक दूसरे को गुलाल लगाके मुंह मीठा कर सभी लोगों ने जश्न मनाया गया। जिसमें मुख्य रूप भाजपा जिला उपाध्यक्ष धमतरी अकबर कश्यप, भाजपा मंडल अध्यक्ष हुमिंत लिमजा, पूर्व मंडल अध्यक्ष शेखर आडील, अमरसिंह पटेल, मंडल महामंत्री दीपक साहू, मंडल कोषाध्यक्ष उमेश साहू, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मौर्यध्वज सेन, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लिलेश प्रजापति, वरिष्ठ नेता लिलबंर साहू,मानक साहू,कमल देवांगन, शंभूनाथ साहू, हीरालाल देवांगन, हेमलाल साहू,परेश साहू, रमेश नेताम,धनंजय साहू,राज साहू,गुलाब देवांगन सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।