पंडरिया।छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण त्योहार तीज पर सुहागिन महिलाएं हरतालिका तीज का व्रत रख कर अखंड सुहाग का वर मांगा।महिलाओं में रात में फुलेरा बनाकर रात्रि जागरण किया तथा इस दौरान भजन कीर्तन भी किया गया।तीज पर्व में महिलाएं अपने मायके आती हैं जहां वे यह उपवास रखती हैं।कुछ जगहों पर कुंवारी लड़कियां भी सुयोग्य वर पाने के लिए यह व्रत रखती हैं। तीज पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। हरतालिका तीज व्रत में महिलाओं ने मां पार्वती और भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की। यह व्रत सुहागिन महिलाओं के द्वारा पति की लंबी आयु और सुख-सौभाग्य की कामना के लिए रखा जाता है। इस व्रत को बेहद ही कठिन माना जाता है, क्योंकि ये निर्जला व्रत होता है। हरतालिका तीज व्रत को सबसे कठिन व्रत में से एक माना जाता है। इस दिन महिलाएं बिना अन्न जल ग्रहण किए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं। इसलिए शास्त्रों में हरतालिका तीज व्रत को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं। कहा जाता है कि इस व्रत के दौरान कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए।हरतालिका तीज का व्रत निर्जला होता है। इस दिन पानी का भी सेवन नहीं किया जाता है। साथ ही इस व्रत का पारण अगले दिन सूर्योदय के बाद होता है।हरतालिका तीज व्रत के दौरान दिन व रात भर जागकर शिव और मां पार्वती की पूजा व भजन किया जाता है। मान्यता है कि यदि व्रत के दौरान कोई सोता है,तो उसे व्रत का पूर्ण फल नहीं मिलता है।

- September 19, 2023