अर्जुनी। ग्राम पंचायत टोनाटार में वार्ड क्रमांक 13 का हैंडपंप पूर्व सरपंच और वार्ड पंच की निष्क्रियता व उदासीनता के चलते पिछले दो वर्षों से बंद पड़ा हुआ था। हैंडपंप खराब होने की जानकारी वार्डवासियों के द्वारा कई बार पंचायत को अवगत कराया गया था किंतु हैंडपंप सुधारने में किसी भी प्रकार की कोई पहल नहीं किए जाने के चलते वार्डवासियों को पीने के पानी के लिए कुआं से लाना पड़ता था।
वार्ड क्रमांक 13 के हैंडपंप खराब होने की जानकारी जैसे ही वार्ड के युवा पंच ओमेश कांत यादव को मिली तो उन्होंने खराब पड़े हैंडपंप की जानकारी वर्तमान सरपंच विष्णु कोसले और संबंधित विभाग को दी। अंततः युवा पंच ओमेशकांत यादव की पहल पर 2 वर्षों से खराब पड़े हैंडपंप के पाइप वायसर को बदलकर हैंडपंप को चालू किया गया। हैंडपंप सुधार कार्य के दौरान रवि वर्मा राजा यादव टामन वर्मा धनेश वर्मा रतन ध्रुव केशव वर्मा प्रीत वर्मा उपस्थित रहे।
