पाटन ब्लॉक के 52478 किसानों के खाता में डाले जाएंगे बोनस राशि 80 करोड़ 80 लाख रुपए, पाटन ने होगा मुख्य कार्यक्रम, ब्लॉक के किसान भी होंगे शामिल, सांसद विजय बघेल भी रहेंगे मौजूद

बलराम यादव
पाटन। राज्य सरकार द्वारा आज प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपई के जन्मदिन की अवसर पर सुशासन दिवस मनाया जा रहा है इस अवसर पर किसानों को 2 साल का बोनस जो घोषणा पत्र में देने का वादा किया था उसे आज किसानों को दिया जाएगा। पाटन में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमे सांसद विजय बघेल मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। इसके अलावा मंडल अध्यक्ष गण, जिलानपंच सदस्य, जनपद सदस्य सहित भाजपा कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहेंगे। जानकारी के मुताबिक पाटन ब्लॉक में वर्ष 2015 .15 का 252120 किसानों के खाता में 38 करोड़ 44 लाख, वर्ष 2014.15 का 27266 किसानों के खाता में 42 करोड़ 35 लाख रुपए डाला जायेगा। इस तरह कुल पाटन ब्लॉक के 52478 किसानों के खाता में 80 करोड़ 80 लाख रुपए डाले जाएंगे।