एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार पाटन पहुंची मरीजों से मिलने, तरीघाट में स्थिति नियंत्रण में, स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से जल्द स्वस्थ्य हो रहे है मरीज


पाटन। ग्राम तरीघाट में उल्टी दस्त से पीड़ित आज एक भी नए मरीज नहीं मिले। अभी स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। एसडीएम पाटन लवकेश ध्रुव ने लगातार इसकी मॉनिटरिंग किया । स्वास्थ्य विभाग मरीजों का इलाज कर रहे है। एक ओर जहां तरीघाट में मरीजों का घर घर जाकर इलाज कर रहा है वही कुछ मरीज पाटन के सरकारी अस्पताल में भी इलाज कार्य रहे है। आज प्रशासन की तरफ से मरीजों का हाल जानने तहसीलदार श्रीमती मीना साहू अस्पताल पहुंची। उन्होंने खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बी कठौतिया से पूरी स्थिति की जानकारी ली। अस्पताल में इलाज करा रहे मरीज स्वस्थ हो रहे है। वही गांव में भी स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। डॉक्टर कठौतिया ने सभी से अपील किया है कि गर्म भोजन करे, पानी भी गर्म करके पीए और दवाई भी समय समय खाए। तरीघाट का पानी का सैंपल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा भेजा गया है। इसके अलावा स्टूल टेस्ट के लिए भी भेजा गया है। तहसीलदार मीना साहू ने बताया कि मरीज अब ठीक हो रहे है। अस्पताल प्रबंधन को लगातार निगरानी के निर्देश दिए है।