नगरी/सिहावा, बेलरगांव।स्वयंभू श्री गणेश मंदिर गढडोगरी पावन धरा पर सावन के अंतिम सोमवार को भगवान शिव जी का जल अभिषेक, पंचामृतसे अभिषेक एवं तुलसी जयंती महोत्सव भव्य रूप से सम्पन्न हुआ जिसमें श्रद्धालु जनों की भीड़ लगी रही सभी लोग भगवान शिव को जल पंचामृतसे से अभिषेक किए साथ में अमृतमयी राम कथा रसपान किए सभी श्रद्धालु जनों भंडारे में भोजन प्रसादी ग्रहण किया जिसमें मुख्य अतिथि एल एवं नाग सर अध्यक्षता टिकेश्वर प्रसाद ध्रुव अध्यक्ष गणेश मंदिर सेवा समिति बारहपाली, विशिष्ट अतिथि, सुरेश देवांगन उपाध्यक्ष राजमानस संघ जिला धमतरी, तुकाराम साहू अध्यक्ष मानस परिषद नगरी सिहावा, पन्नालाल मरकाम कृषि सभापति जनपद पंचायत नगरी, गणेश राम साहू उपाध्यक्ष मंदिर समिति, रजनी नेताम सरपंच गढडोगरी, शकुंतला ठाकुर सरपंच गिधावा, रेणुका कोर्राम उपाध्यक्ष मंदिर समिति,जनकराम साहू संरक्षक मानस शक्ति केन्द्र घठुला,लच्छिदर शोरी उपाध्यक्ष, कपिल मरकाम सचिव, रतिराम मरकाम सहसचिव,बारहापाली के सभी सदस्य मानस शक्ति केन्द्र घठुला के सभी पदाधिकारी,पारस सोम जी,टिकाराम निषाद, बिरेंद्र मरकाम,पोखराज सहारे, भाव प्रकाश देव, सभी मंडली के अध्यक्ष, सदस्यगण एवं क्षेत्र के श्रद्धालु जनों उपस्थिति थे संचालन दिलीप साहू ने किया







