लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर थाना जामगांव आर और ग्रामीणों न राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर दिनांक 31.10.2026 को थाना जामगांव आर क्षेत्रांतर्गत शासकीय उच्चतर मध्यमिक विद्यालय गब्दी में शहीद आरक्षक थान सिंह ठाकुर के फोटोफ्रेम पर पुष्प मालार्पन किया गया एवं ग्राम पंचायत जामगांव आर परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम का टेलीविजन पर लाईव विडियो प्रसारण दिखाया गया जिसमें ग्राम जामगांव आर के उपसरपंच मुकेश कुमार साहू , नरेश केला, एवं गणमान्य नागरिक स्कूल के शिक्षकगण एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देश की सुरक्षा के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया। उक्त कार्यक्रम में थाना जामगांव आर के निरीक्षक श्री बसंत कुमार बघेल, सउनि राजकुमार देशमुख, प्रधान आरक्षक मोहनलाल ठाकुर, प्रधान आरक्षक पंकज सिंह राजपूत आरक्षक प्रमोद मंडावी, आरक्षक लेखराम मारकण्डेय सहित अन्य स्टाफ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
थाना जामगांव आर
जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)