74वें गणतंत्र दिवस पर शान से लहराया तिरंगा संकुल अन्तर्गत विद्यालयों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पर्व

74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासकीय प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक बालक एवं कन्या शाला बाजार चौक कुम्हारी में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया । राजेश्वर सोनकर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कुम्हारी, अश्वनी देशलहरे समाजसेवी कुम्हारी, फिन्गेश्वर साहू पूर्व एल्डरमेन मदन लाल साहू संकुल शैक्षिक समन्वयक संकुल स्रोत केंद्र कुम्हारी एवं आर.के.सिदार शासकीय आयुर्वेदिक अस्पताल कुम्हारी के आतिथ्य में एवं प्राभारी प्राचार्य श्रीमती असीमा मंडी प्रधान पाठक श्री पारसमणि चंद्राकर, प्रभारी प्रधान पाठक श्रीमती रितु सिंह व समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं, शाला प्रबंधन समिति के समस्त पदाधिकारियों, नगर वासियों पालकों एवं स्कूली बच्चों की उपस्थिति में स्कूल प्रांगण में ध्वजारोहण शासकीय पूर्व माध्यमिक बालक शाला के संस्था प्रमुख श्रीमती मीना डी रामटेके ने किये। मदन लाल साहू संकुल समन्वयक कुम्हारी ने भारतीय संविधान की उद्देशिका का वाचन एवं सभी उपस्थित जनों को संकल्प दिलाये और 74वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ एवं बधाई दिए । शासकीय आयुर्वेदिक हास्पिटल कुम्हारी प्रांगण में ध्वजारोहण श्री राधेलाल यादव पूर्व पार्षद नगर पालिका परिषद कुम्हारी, शासकीय प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक शाला रामपुर शाला प्रांगण में संस्था प्रमुख मोरध्वज वर्मा, शासकीय प्राथमिक शाला खपरी के संस्था प्रमुख श्रीमती रेखा देवी रावटे, एवं शासकीय प्राथमिक शाला मुर्रा के संस्था प्रमुख श्रीमती प्रणाली उके ने पूरे हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण किए । प्रतिभावान छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया इस अवसर पर सभी जगह बच्चों को चाकलेट, बिस्किट एवं मिठाई वितरण किया गया ।