पाटन – नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष योगेश निक्की भाले द्वारा नगर पंचायत कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर ध्वजारोहण किया एवं सभी जनप्रतिनिधियों का अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा स्वागत किया तत्पश्चात नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष योगेश निक्की भाले द्वारा मुख्यमंत्री का संदेश का वाचन किया अध्यक्ष द्वारा नगर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी व नगर पंचायत परिसर एवं गौठान अटारी में वृक्षारोपण किया गया इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले,उपाध्यक्ष निशा सोनी,सभापति केवल देवांगन,जितेन्द्र निर्मलकर, नेहा वर्मा,देवेन्द्र ठाकुर, पार्षद चंद्रप्रकाश देवांगन, अन्नपूर्णा पटेल,संगीता धुरंधर, पुरुषोत्तम कश्यप,अनिता साहू,वीना ठाकुर,आभाष दुबे,मनोज कुर्रे,बीरेंद्र कौशिक,मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमन्त वर्मा,उप अभियंता अर्जुन निर्मल,पूर्व अध्यक्ष कृष्णा भाले,भाजपा मण्डल अध्यक्ष रानी बंछोर,जगदीश मालपानी,योगेश सोनी,बाबा वर्मा,कीर्तन देवांगन,सरोज देवांगन,दामोदर चक्रधारी,राजेश वैष्णव,नीलकंठ देवांगन,शिव शुक्ला सहित नगर वासी बड़ी संख्या में मौजूद थे।







