पाटन।। छ.ग. पंचायत सचिव संगठन के द्वारा हड़ताल के संबंध में समस्त निर्णय लेने हेतु गठित डेलीगेशन समिति की वर्चुअल बैठक में लिए गये निर्णय के अनुसार एंव प्राताअध्यक्ष प्रदेश पंचायत सचिव संघ के निर्देशानुसार 14 अप्रैल 2023 डा. भीमराव अम्बेडकर जयती (समरसता दिवस) के अवसर पर ग्रामसभा के स्थान पर सचिव सभा का आयोजन हड़ताल स्थलों पर करेगें। जिसमें सभी जिला / जनपद / ग्राम पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधियों सरपंच संघ के पदाधिकारियों को हड़ताल स्थल पर आमंत्रित कर अतिथियों को समानित करते हुए सचिवसभा का आयोजन किया जायेगा। 14 अप्रैल 2023 डा. भीमराव अम्बेडकर जयंती (समरसता दिवस) के अवसर पर प्रदेश पंचायत सचिव संघ ब्लाक ईकाई पाटन के 16 मार्च से चल रहे अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन स्थल पाटन में उक्त तिथि पर समर्थन देने हेतु अपील भी पंचायत सचिव संघ ने किया है।







