संविधान दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन अखरा स्कूल में हुआ



पाटन।। शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला अखरा पाटन में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के. विनोद कुजूर सर एवं सचिव उमेश कुमार भागवतकर के मार्गदर्शन एवं माननीय ब्यवहार न्यायालय पाटन श्रीमती शीतल निकुंज के कुशल मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी पाटन अनिल कुमार साहू ,शिक्षक गण एवं अधिकार मित्र द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें वहां उपस्थित गणमान्य नागरिकों को राजीनामा योग्य प्रकरणों का आपसी समझौता से निराकरण किए जाने के संबंध में जानकारी दी गयी कि नेशनल लोक अदालत में आपसी समझौता से प्रकरणों का निराकरण कराए जाने पर आपसी विवाद खत्म होकर भाईचारा और प्रेम बढ़ता है। नेशनल लोक अदालत में न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरण,
चेक बाउंस संबंधित न्यायालय में लंबित प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण संबंधित मामले , वैवाहिक/परिवारिक विवाद संबंधित मामले , श्रम विवाद जैसे मजदूरी, मनरेगा विवाद ,कार्य स्थल पर दुर्घटना दावा संबंधित मामले , भूमि अधिग्रहण विवाद से संबंधित मामले , बकाया किराया, बैंक वसूली सुखाधिकार व अन्य समझौता योग्य सिविल विवाद , बिजली व पानी बिल बकाया संबंधित विवाद , आपदा प्रबंधन क्षतिपूर्ति संबंधित विवाद, अभी जो विवाद न्यायालय के समक्ष नहीं आये हैं, उन्हें भी प्रारंभिक स्तर पर बिना मुकदमा दायर किये ही पक्षकारों की सहमति से प्रार्थनापत्र देकर लोक अदालत में राजीनामा किया जा सकता है।
नेशनल लोक अदालत से जुड़े लाभ के बारे में बताया गया
शिविर में बताया गया कि अधिवक्ता को कोई फीस नहीं देना होता, कोर्ट-फीस नहीं लगती, सिविल मुकदमे की कोर्ट-फीस वापस हो जाती है, किसी पक्ष को सजा नहीं होती, मामले को बातचीत और सुलह के माध्यम से राजीनामा किया जा सकता है, मुआवजा और हर्जाना तुरन्त मिल जाता है, मामले में समझौता तुरन्त हो जाता है, सभी को आसानी से न्‍याय मिल जाता है।

नालसा के निम्नलिखित स्कीमो के बारे में जानकारी दी गई

नालसा टोल फ्री नंबर 15100 का प्रचार – प्रसार किया गया, अनुतोष – पेंशन एवं जनोपयोगी सेवाओं से वंचित मामलों के पीड़ित पक्षकारों को त्वरित विधिक सहायता की जानकारी दी गई , नालसा (गरीबी उन्मूलन योजनाओं का प्रभावी3 क्रियान्वयन) योजना, 2015जानकारी दी गई , हमर अंगना स्कीम के अंतर्गत घरेलू हिंसा अधिनयम 2005 की जानकारी दी गई , बाल श्रम (निषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के संबंध में बताया गया, नालसा (नशा पीड़ितों का विधिक सेवाएं एवं नशा उन्मूलन) के संबंध में जानकारी दी गई , महिलाओं के अधिकारों के संबंध में जानकारी दी गई l