गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बेलरगांव भाजपा मंडल के भाजपाइयों के द्वारा सेवानिवृत्त प्रधान पाठक आर.डी.नेताम सर को साल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया


नगरी/सिहावा, बेलरगांव.। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व वं प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा मंडल बेलरगांव के द्वारा सेवानिवृत्त पूज्य गुरुदेव आर.डी.नेताम सर जी के निवास में पहुंच कर तिलक लगाकर साल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। जिसमें उपस्थित बेलरगांव भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोहर मानिकपुरी, मंडल कोषाध्यक्ष उमेश साहू, बूथ अध्यक्ष एवं पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मौर्यध्वज सेन, युवा मोर्चा महामंत्री लिलेश प्रजापति, बूथ अध्यक्ष भुवनदास मानिकपुरी, परमेश्वर साहू, राजाराम मंडावी, शंभूनाथ साहू उपस्थित थे।