हनुमान जन्मोत्सव पर फ्रेन्स विथ फैमिली ग्रुप के बच्चों ने रामायण व हनुमान के लीलाओं का मंचन किया


पंडरिया।नगर के फ्रेंड्स विथ फैमिली ग्रुप द्वारा हुनमान जन्मोत्सव की संध्या पर जमात मंदिर में रामायण व हनुमान की लीलाओं पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें ग्रुप के बच्चों ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।बच्चों ने रामायण का संक्षिप्त मंचन कर प्रदर्शित किया।जिसमें श्री राम के जन्म,शिक्षा,ताड़का वध,सीता स्वयंबर,धनुष यज्ञ,मंथरा व कैकई का वार्तालाप,भरत चरित्र,वनवास गमन,सीता हरण,हनुमान द्वारा लंका दहन,रावण वध,सीता का अग्नि परीक्षा,राम राज्य की स्थापना,व हनुमान के दो कथा का जीवंत मंचन बच्चों द्वारा किया गया।हनुमान के राम प्रेम व सीने में राम की प्रतिमा का प्रदर्शन किया गया।इसके अलावा बच्चों ने सभी हिन्दू देवी – देवताओं के लीला व उनके आदर्शों को बताया ।इस कार्यक्रम को बच्चों द्वारा ही प्रस्तुत किया गया।परिवार के वरिष्ठ लोगों ने बच्चों को मार्गदर्शन प्रदान किया।


35 परिवार ग्रुप के सदस्य-फ्रेंड्स विथ फैमिली ग्रुप में 35 परिवार के बच्चे, पति-पत्नी व माता पिता शामिल हैं।जो विभन्न क्षेत्रों में कार्यरत हैं।
ग्रुप के अध्यक्ष अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि ग्रुप में 35 परिवार सदस्य हैं।जिनके सहयोग से कार्यक्रम आयोजित की गई थी।उन्होने बताया हनुमान जन्मोत्सव पर बच्चों द्वारा कार्यक्रम आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य बच्चों को संस्कृति का ज्ञान कराना है।जिससे आने वाली पीढ़ी अपने आदर्शों व अपने ईष्ट देवी-देवताओं से परिचित हो सके।इसके अलावा बच्चों को धर्म व मानवता से जोड़ना तथा अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित करने के लिए फ़्रेंड्स विथ फैमिली ग्रुप प्रयासरत है।
क्विज का आयोजन-उक्त कार्यक्रम में बच्चों,परिजनों व उपस्थित नगरवासियों से धार्मिक क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई।जिसमें रामायण, महाभारत,गीता,पुराण सहित अनेक धार्मिक ग्रंथों से प्रश्न पूछे गए।इस क्विज के माध्यम से लोगों व बच्चों में अपने धर्म व अपने आदर्श के संबंध में जानकारी व ज्ञान में वृद्धि करना था।नगर वासियों द्वारा उक्त अयोजन की काफी सराहना की गई।फ्रेंड्स विथ फैमिली ग्रुप द्वारा यह दूसरा आयोजन है।पिछले वर्ष भी आयोजन किया गया था।