अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में संस्कृति महिला ग्रुप ने महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया


पंडरिया-नगर के देवांगन समाज भवन में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में संस्कृति महिला ग्रुप द्वारा महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रेखा पांडे- सांसद महोदय की धर्मपत्नी उपस्थित हुई एवं कार्यक्रम की अध्यक्ष सेवा समुद्र बाई कुर्रे (अध्यक्ष -जनपद पंचायत पंडरिया )सहित विशिष्ट अतिथि के रूप में राजिन गायकवाड ( अध्यक्ष -नगर पालिका पंडरिया), डॉक्टर प्रसंगीना साधु (मेडिकल ऑफिसर -कुई कुकटुर), उमा उपाध्याय( सहा. उप. निरिक्षक,कवर्धा ),सुश्री अंकिता गुप्ता (पर्वतारोही -आरक्षक पुलिस विभाग ), चंद्रिका चंद्राकर (धर्म पत्नी -शहीद रामस्वरूप चंद्राकर जी ) उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया।संस्कृति महिला ग्रुप की अध्यक्ष अर्चना सिंह ठाकुर ने अपने प्रतिवेदन में ग्रुप के द्वारा किए जाने वाले विभिन्न धार्मिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्य जैसे गरबा महोत्सव, जन्माष्टमी हनुमान जयंती ,सावन उत्सव ,वृक्षारोपण ,वनांचल में वस्त्र वितरण, स्वच्छता कार्यक्रम, रक्तदान सहभागिता कार्यक्रम आदि की जानकारी दिया।ग्रुप के सदस्य शैल बिसेन ने बताया कि संस्कृति ग्रुप का मुख्य उद्देश्य अपने संस्कृति, परंपरा और सद्भावना का संदेश महिलाओं और बच्चों तक पहूँचाकर उन्हें प्रेरित एवं जागरूक करना है । ग्रुप के द्वारा मेहंदी ,सलाद सज्जा एवं पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें पाक कला _ मे प्रथम अनिता शर्मा ,द्वितीय रेणु सिंह,
सलाद सज्जा मे प्रथम दामिनी टंडन, द्वितीय सोनी शुक्ला, मेहंदी मे प्रथम- रोशनी चंद्रवंशी, द्वितीय सुमन निर्मलकर एवं दीपशिखा ताम्रकार को अतिथियों के द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया ।
मुख्य अतिथि श्रीमती रेखा पाँडेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारा समाज ना तो महिला प्रधान है और ना ही पुरुष प्रधान सभी को समान रूप से आगे बढ़ाना है और आज की महिलाएं सभी क्षेत्र में निरंतर अपना नाम रोशन कर रही है।जो हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है । ग्रुप की सक्रिय सदस्य उर्वशी चंद्रवंशी ने एक बहुत सुंदर नारी के सम्मान में कविता का वाचन किया। कार्यक्रम के समापन में सभी अतिथियों को संस्कृति महिला ग्रुप के द्वारा स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया गया ।
इस आयोजन में सुष्मिता श्रीवास्तव ,यशोदा सोनी , अनीता शर्मा, प्रज्ञा बैस, श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव , श्वेता श्रीवास्तव, शशि देवांगन, सोनी शुक्ला, नीतू सिंह ,योगेश्वरी राजपूत , मंजू चंद्राकर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।