कमल किशोर गौतम के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सक्षम जन फाउंडेशन द्वारा वृक्षा रोपण किया गया


सक्षम जन फाउंडेशन द्वारा एक पौधा मित्र के नाम के तहत कमल सर एकेडमी के संचालक कमल किशोर गौतम के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में दो पोधा रोपित कर जन्मदिवस मनाया गया सक्षम जन फाउंडेशन संस्था द्वारा अपने सभी मित्रो के जन्मदिन पर पौधा रोपण किया जाता हैं संस्था के संस्थापक अध्यक्ष प्रमोद जैन सिंघल ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्षम जन फाउंडेशन की स्थापना पर्यावरण संरक्षण दिव्यांग जनों की सेवा बुजुर्गों की सेवा में समर्पित संस्था है संस्था द्वारा समय समय पर मेडिकल कैंप गौ सेवा सभी सदस्य मिलकर करते है इसी कड़ी में आज कमल गौतम सुरेंद्र सिंह शशि सिंह अखिलेश सिंह अशोक सिंह ईश्वरी कुर्र प्रमोद जैन संतोष जोशी चंद्रिका रावत सभी ने मिलकर नीम और पीपल के पौधे  का रोपण किया गया।