महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर भीम के नाम महादान – रक्तदान शिविर


केशव साहू डोंगरगढ़
*डोंगरगढ़* । आदर्श बौद्ध महासभा, नागसेन बुद्ध विहार ट्रस्ट समिति डोंगरगढ़ द्वारा 69वां महापरिनिर्वाण दिवस 6 दिसंबर 2025, दिन शनिवार को श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर दिनभर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
         ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष डॉ मुन्नालाल नंदेश्वर ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 09:00 बजे बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ होगा। इसके पश्चात 09:30 बजे परित्राण पाठ आयोजित किया जाएगा।
         प्रातः 10:30 बजे तहसील कार्यालय में स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया जाएगा।
इसी क्रम में 11:00 बजे नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वार्ड 11, डोंगरगढ़ में मरीजों को फल वितरण कार्यक्रम भी रखा गया है। शाम 06:30 बजे परित्राण पाठ एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा, जिसमें उपस्थित जन उनकी स्मृति को नमन करेंगे।

*भीम के नाम महादान – रक्तदान शिविर*
       आदर्श बौद्ध महासभा, नागसेन बुद्ध विहार ट्रस्ट समिति डोंगरगढ़ द्वारा डॉ बाबा साहेब आंबेडकर के  69 वे महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर “भीम के नाम महादान” के तहत रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया है। यह शिविर 06 दिसंबर, शनिवार को प्रातः 10:30 बजे से 04:30 बजे तक संचालित होगा। ट्रस्ट समिति ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पुनीत कार्य में सहयोग करने की अपील उपासक उपासिकाओं से की है, ताकि जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके। रक्तदान हेतु उपासक दीपक उके, विलास सहारे, मनीष बडोले एवं अमिताभ दुफारे से संपर्क किया जा सकता है।
       आदर्श बौद्ध महासभा, नागसेन बुद्ध विहार ट्रस्ट समिति डोंगरगढ़ ने अधिक से अधिक संख्या में सफेद वस्त्र धारण कर कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया गया है। रक्तदान कर बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि देने की अपील की गई है। 6 दिसंबर एक शोक का दिवस है, अतः किसी भी प्रकार के उत्सव एवं मनोरंजन से परहेज करने की अपील की गई है।