पंडरिया। 24 वे तीर्थंकर,सत्य अहिंसा के प्रवर्तक भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर जैन समाज द्वारा पाँच दिवसीय प्रभातफेरी के साथ जीव दया के लिए प्रतिदिन गौमाता को रोटी गुड की सेवा की गयी।विशेष रूप से विश्व कल्याण शांति के लिए 9 अप्रैल को नवकार महामंत्र जाप आराधना का कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमे जैन समाज के वरिष्ठजन भिखमचंद जैन, पुखराज जैन के साथ जैन समाज के सभी के अलावा सर्व समाज के नवलकिशोर पांडेय, वीरेन्द्र शर्मा,विजय जायसवाल,नवीन जायसवाल, मनीष शर्मा,पार्षद नारायण सोलंकी,अनुराग सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
जन्मकल्याणक महोत्सव दिवस गुरुवार को सुबह से पूजा आराधना,प्रभातफेरी,जन्मकल्याणक पूजन के साथ श्री संघ के सभी महिला,पुरुष, बच्चो ने प्रभु परमात्मा का भव्य वरघोड़ा जुलूस महावीर के सिद्धांतों के नारो के साथ निकाला गया। जो की नगर की प्रमुख मार्गो से होते हुए जैन मंदिर पहुंचा।जुलूस में समाज का अलावा अन्य समाज के लोगो द्वारा ठण्डा वितरण किया गया।

इस वर्ष का जन्मकल्याणक महोत्सव सामाजिक सौहाद्रता के प्रतीक के रूप में देखा गया। जिसने सभी समाज के लोगो ने जैन समाज को बधाई देकर भाईचारा का संदेश दिया।सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिला मंडल एवं पाठशाला के बच्चो द्वारा भगवान महावीर के जीवन को सजीव प्रस्तुति सराहनीय रहा। जिसमे विशेष रूप से मंजू जैन, गोल्डी लोढ़ा,ज्योति लोढा, आशु जैन, निक्की बंगानी, नेहा बंगानी के अलावा बच्चे अर्हम,विराट,परी बोथरा,परी लोढ़ा,अक्षत,युग,आदि,आरुष,शायरी,रुद्र,कीवी,गर्व,उर्विल, श्रृष्टि,काव्या,तान्या सभी बच्चो ने बहुत सुंदर प्रस्तुति दी।सम्पूर्ण कार्यक्रम को संचालित करने में खरतर गच्छ जैन, हरीश जैन, यशवंतराज बंगानी,भिखमचंद जैन, शिखरचंद जैन, अशोक जैन, महेन्द्र जैन,संतोष जैन,ललित बोथरा,सुरेश जैन,दीपक जैन,सिद्धार्थ जैन,किशोर जैन के अलावा समाज के दिलीप जैन,टीकमचंद जैन,मुकेश डाकलिया,अंगूर जैन,विकास लोढ़ा,रोहित बोथरा,अजय बंगानी,मोनू लोढ़ा,ऋषभ जैन,श्रेयांस बोथरा महिला मंडल की नगीना देवी जैन,पूजा जैन,ममता बंगानी, मधु बोथरा, जया जैन के अलावा समाज के सभी ने सहयोग देकर जन्म कल्याणक महोत्सव को विशेष बनाने में अपना योगदान दिया।
*रक्तदान शिविर आयोजित*-जन्म कल्याणक पर जैन समाज एवं भारतीय जैन संघटना के द्वारा रक्तदान शिविर वय वंदन योजना के तहत 21 वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनवाया गया।शिविर में 85 लोगो द्वारा रक्तदान किया गया।जिसमे विशेष रूप से NH नारायणा हॉस्पिटल के स्टाफ के अलावा विशेष रूप से विवेक जैन रायपुर का सहयोग सराहनीय था।जैन समाज पंडरिया के अलावा भारतीय जैन संघटना के अध्यक्ष प्रणय जैन,श्रेयांस जैन,शिबू जैन,अमित जैन पीयूष जैन,महिला संघटना की सचिव मधु जैन का सहयोग सराहनीय रहा।