अंडा।सक्षम जन फाउंडेशन द्वारा पुलगांव दुर्ग वृद्धा आश्रम में जरूरत के सामानों का वितरण किया गया यह अयोजन गुरु रतन मुनि जी महाराज साहब की 75 वर्ष संयम दीक्षा के उपलक्ष मे किया गया साथ ही मेडिकल टीम द्वारा सभी का चेक अप कर दवा वितरण किया गया । सक्षम जन फाउंडेशन के अध्य्क्ष प्रमोद जैन सचिव हरी सिंग सोलंकी लोकेश बिलोने सरक्षिका सुमन ठाकुर नीमां पनरीया प्रीति जैन जी ने बताया कि गुरु देव द्वारा बताए गए मार्गो पर चलकर ही हम इस जीवन को सफल बना सकते है संस्था के सदस्य समय समय पर वृद्धा आश्रम जाकर सेवा प्रदान करते हैं।







