कुम्हारी । कुम्हारी नगर में 73 वें गणतंत्र पर्व के अवसर पर अनेकों जगहों पर धूमधाम हर्षोल्लास के साथ सविंधान दिवस मनाया गया। जिसमें नगर पालिका परिषद कुम्हारी में पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर द्वारा ध्वजारोहण किया गया वही सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।जिसमें पालिका क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्यों के लिए वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान भेंट किया गया। इसमें नगर के पत्रकार, डॉक्टर्स, व्यवसायी, समाज सेवी, जनप्रतिनिधि, मुख्य रूप से शामिल हुए। सम्मान पाने वालों में प्रेस क्लब अध्यक्ष विक्रम शाह ठाकुर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी टी. मिश्रा, नगर पालिका अधिकारी, कैलास देवदास, कर्मचारी टिकेंद्र पटेल, शिक्षा के क्षेत्र में प्राचार्य लता रघुकुमार, व्यवसायी धर्मेंद्र सोनी पार्षद लता खैरवार, को सम्मान दिया गया। वही प्रेस क्लब कुम्हारी में सरंक्षण डॉ मोहन आंनद के द्वारा सुबह ध्वजारोहण कर शाम के समय, एक शाम शहीदों के नाम थीम पर देश भक्ति गीतों पर समा बांधा गया।

- January 28, 2022