पाटन। संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर आज पाटन विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडलों में कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा ढोर से प्रारंभ होकर बटग में पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, ज्योति प्रकाश साहू, कमलेश साहू, केशव रानी बंछोर, धर्मेंद्र सिन्हा सहित मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं जिला पंचायत सदस्य नीलम राजेश चंद्राकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, दिव्या कलिहारी एवं हर प्रसाद आडिल सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी कलश यात्रा में सहभागिता निभाई।

कलश यात्रा के दौरान संत रविदास जी के विचारों और उनके सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जयंती कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।







